
पंकज सिंह चौहान
करण वाणी, न्यूज़। लखनऊ के गोल्डन ब्लॉसम होटल में आयोजित हुआ डिज़ाइनर ड्रीम नाइट फौसन सो, जहाँ फैशन और क्रिएटिविटी का खूबसूरत संगम देखने को मिला। इस इवेंट में आए डिज़ाइनर्स और मॉडल्स ने हिस्सा लिया और अपनी डिज़ाइन की हुई पोशाकों के ज़रिए रैंप पर जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम की सबसे खास बात रहीं आद्या श्रीवास्तव, जिन्होंने आत्मविश्वास और अंदाज़ के साथ रैंप वॉक कर सबका ध्यान खींच लिया। आद्या की डिज़ाइन की हुई ड्रेस और उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों के साथ-साथ जजों का भी दिल जीत लिया।
इवेंट के आयोजकों ने आद्या की सराहना करते हुए कहा कि वह युवा डिज़ाइनर्स और मॉडल्स के लिए प्रेरणा हैं। फैशन की दुनिया में आद्या की यह रैंप वॉक उन्हें एक नया मुकाम दिला सकती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने युवाओं के टैलेंट की सराहना की।
डिज़ाइनर ड्रीम नाइट न केवल एक फैशन शो था, बल्कि ये उन युवाओं का मंच भी बना, जो अपने हुनर से भविष्य को एक नया रंग देना चाहते हैं। आद्या श्रीवास्तव की रैंप पर दमदार मौजूदगी निश्चित रूप से इस इवेंट की सबसे यादगार झलक बन गई।
इस शो में निकिता निगम, अर्चना सिंह, युवराज सिंह, काव्या पंत वह अन्य डिजाइनरों ने हिस्सा लिया।



