अपराध

अल्लाह-हू-अकबर लिखकर माँगी 30 लाख की फिरौती, महिला ट्यूशन टीचर और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर कर दी 10वीं के छात्र की हत्या

मनीष कनोडिया का सूरत और कानपुर में कपड़े का बड़ा कारोबार है। उनका 16 साल का बेटा स्‍कूली से कोचिंग पढ़ने के लिए निकलाथा। देर रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोज खबर शुरू की। पता चला कि वह कोचिंग में नहीं पहुंचा था।

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 30 अक्‍टूबर को यहां कपड़ा कारोबारी का नाबालिग बेटा कुशाग्रकनोडिया कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। बदमाशों ने शाम के वक्त रास्ते से उसका अपहरण कर लिया था। कुशाग्र की स्कूटी गंजनटॉकीज के पास लावारिस हालत में मिली थी। किडनैपरों ने घरवालों से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। इस घटना के बाद कानपुरपुलिस सक्रिय हो गई थी। मंगलवार को छात्र का शव मिला है। उसकी गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर गई। छात्र का शव उसकोट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के बॉयफ्रेंड के घर से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्‍या की है।पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रायपुरवा थाना क्षेत्र के आर्चाय नगर में रहने वाले मनीष कनोडिया का सूरत में कपड़े का कारोबार है। इसके साथ ही उनकी कानपुर मेंकपड़े का बड़ी दुकान है। मनीष कनोडिया का बेटा कुशाग्र कनोडिया (16) जयपुरिया स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। कुशाग्र सोमवारशाम चार बजे कोचिंग के लिए निकला था। कुशाग्र जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुशाग्र की स्कूटी, हेलमेट और रूमाल गुजंन टॉकीज के पास बरामद हुई थी। परिजनों ने कोचिंग जाकर पता किया, तो वो कोचिंग भी नहीं पहुंचा था।

30 लाख की मांगी गई गई थी फिरौती

सोमवार देर रात एक युवक मुंह में रुमाल बांधकर मनीष कनौडिया के घर पहुंचा। उसने पत्थर में लपेट कर फिरौती का पत्र उनके घर परफेंका, जिसका सीसीटीवी पुलिस के अपने कब्जे में ले लिया है। उस पत्र में 30 लाख की फिरौती मांगी गई थी। इसके साथ ही धार्मिक नारे भी लिखे थे।

महिला टीचर से लव अफेयर का था शक

मंगलवार को फजलगंज के ओमपुरवा में छात्र का शव उसको ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के बॉयफ्रेंड के घर पर मिला है। आशंकाजताई जा रही है कि महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने ही छात्र की हत्या की है। हत्या के बाद उसके शव को घर में ही छिपाकर रखा था।बताया जा रहा हे कि बॉयफ्रेंड को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का कुशाग्र से लव अफेयर है। इसीलिए उसने कुशाग्र का अपरहण करहत्या की साजिश रची थी।

घर बसाना चाहते थे

इस बात की भी चर्चा है कि महिला ट्यूशन टीचर अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाना चाहती थी, लेकिन इसके लिए उन्हें पैसे की जरूरतथी। इसलिए टीचर ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कुशाग्र का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती की मांग की थी। कानपुर पुलिस इसदिशा में भी जांच कर रही है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button