लखनऊ

आपका विधायक- आपके द्वार, ग्राम पहाड़पुर में आयोजित हुआ 58वां जनसुनवाई शिविर, 4 मेधावियों को किया गया सम्मानित

58वें ‘आपका विधायक आपके द्वार‘ जनसुनवाई शिविर में सुनी गईं ग्राम पहाड़पुर के लोगों की समस्याएं, 4 मेधावियों को किया गया सम्मानित

डॉ राजेश्वर सिंह की अनूठी पहल ‘गांव की शान‘ में रेवारी के चार मेधावियों को किया गया सम्मानित, यूथ क्लब की स्थापना कर युवाओं को दी गई स्पोर्ट्स किट

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा विकास पथ पर अग्रणी है और इसका कारण है कि विधानसभा के अंतर्गत हर रोज अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य होता है हर वर्ग का उत्थान इसी क्रम में रविवार को भी जन सुविधाओं हेतु सरोजनीनगर में एक ओर जनसुनवाई शिविर आपका विधायक आपके द्वार आयोजित हुआ तो वहीं दूसरी ओर कम्बल वितरण अभियान के तहत जरूरतमंदों को ठंड से बचाव की मुहिम झेडी गई।  

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रारंभ की गई सहज संवाद से समस्याओं के समाधान तक की अनुपम पहल ‘आपका विधायक आपके द्वार‘ जनसुनवाई शिविर अब एक महाभियान बन गया है। ईडी की नौकरी छोड़ जनसेवा का संकल्प और अंत्योदय का लक्ष्य लेकर राजनीतिमें आए डॉ. राजेश्वर सिंह ने माता तारा सिंह की स्मृति में इस अभिनव पहल की शुरुआत की। जिसके अंतर्गत नियमित तौर पर हर गांवके हर व्यक्ति से सहज संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। उसी क्रम में ग्राम पहाड़पुर में रविवार को 58 वांजनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक की टीम ने ग्रामीणों से सहजता पूर्वक संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विकास सम्बंधित सुझाव भी प्राप्त किये। सड़क, बिजली और पेंशन समेत कुल 20 समस्याएं आई, जिसके शीघ्र व प्रभावी निस्तारण का सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक डॉ सिंह द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव की शान‘ पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहाड़पुर गांव के 4 मेधावियों आलोक सिंह, विशाल रावत, आकांक्षा गौतम और शिवानी को साइकिल, घड़ी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, सभी छात्रों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। वहीं युवाओं को खेल के अवसर दिलाने तथा खेल संसाधनों के प्रसार के लिए ग्राम पहाड़पुर में यूथ क्लब का गठन कर वॉलीबॉल किट प्रदान कीगई।

इस दौरान ग्राम पहाड़पुर के 83 वर्षीय महेश प्रसाद को श्रीमद्भगवतगीता, अंगवस्त्र व सहायता राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही माता तारा सिंह जी की प्रेरणा से आरंभ हुए ‘तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई‘ के माध्यम से ग्रामवासियों को ताजा व स्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध कराया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता के लिए उपलब्धता, संवाद और जन समस्याओं के समाधान के लिए‘आपका विधायक – आपके द्वार‘ जनसुनवाई शिविर अनवरत जारी रहेगा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button