उत्तर प्रदेश

बेटे की शादी से पहले समधी-समधन में हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

यूपी के कासगंज जिले में समधी-समधन में प्यार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटे की शादी की बात करने गया पिता को समधन से हुआ प्यार।

कासगंज। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटे की शादी तय करने आए एक व्यक्ति को समधन से ही इश्क हो गया। समधन के घर पर आनेजाने के दौरन बातें होने लगीं और कुछ ही दिन बाद ही वह समधन को लेकर फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में इसकी काफी चर्चा हो रही है। मामले की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो उसके होश उड़ गए। उसने आरोपी के खिलाफ अपनी पत्नी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही पीड़ित पति ने कोतवाली गंजडुंडवारा में मामला भी दर्ज करा दिया है। 

कुछ दिन पहले तय हुआ था बेटाबेटी का रिश्ता

दरअसल, पूरा मामला कोतवाली गंज डुंडवारा क्षेत्र का है। यहां दो महीने पहले दो परिवारों ने अपने बेटेबेटी की शादी का रिश्ता आपस में तय किया था। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता आरोपी शकील के पुत्र से तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच घर आने जाने के दौरान बातचीत होने लगी। उसकी बेटी की शादी आरोपी के बेटे से तय हो गई थी, जिसके बाद से उनका आनाजाना लगा रहता था। इसी बीच आरोपी उसके घर पर पहुंचा और बच्चों की शादी होने से पूर्व ही उसकी पत्नी को अगवा कर कहीं ले गया। 

10 बच्चों का बाप 7 बच्चों की मां को लेकर फरार

बता दें कि लड़की की मां के 6 बच्चे हैं और उसने अपनी ननद की एक बेटी को गोद लिया था। ऐसे में कुल मिलाकर उसके 7 बच्चे हैं। वहीं आरोपी शकील के 10 बच्चे है। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत का दौर चालू हो गया।नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी समधी बच्चों की शादी होने से पहले ही समधन को लेकर रफू चक्कर हो गया। फिलहाल महिला के पति ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है। वहीं पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button