अपराध

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह का हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

सरोजिनी नगर। क्षेत्र के बेहटा गांव में खुशहालगंज मंडल महामंत्री मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष विनय प्रताप सिंह का स्वागत किया गया। महामंत्री ने माला पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं का अपने प्रति अटूट प्रेम देख जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया l कहा किभारतीय जनता पार्टी का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जिसके दम पर भारतीय जनता पार्टी अपने वादे परकायम रहकर क्षेत्र का लगातार विकास करने में जुटी हुई है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के प्रयास का प्रतिफल है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी औरतीसरी बार फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

स्वागत समारोह में महामंत्री के साथ अनिल शर्मा, सुरेंद्र यादव फौजी, चंदन लाल मौर्य, राम गणेश साहू, पप्पू गौतम,संजय गौतम, विजयसाहू, विनोद रावत,सुरेंद्र कश्यप, दिवाकर गौतम, इंद्रजीत वर्मा के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button