उत्तर प्रदेश

पुलिस स्मृति सप्ताह व झंडा दिवस के अवसर पर ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस के अवसर पर राज्य आपदा मोचन बल में मैराथन, क्रिकेट व वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सेनानायक  राज्य आपदा मोचन बल डॉ. सतीश कुमार (आईपीएस) की उपस्थिति में राज्य आपदा मोचन केक्रिकेट ग्राउंड में सुबह 7:00 बजे ‘ए‘ दल तथा ‘सी‘ दल के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मैच में सी दल के कप्तान विकास पांडेय द्वारा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया गया। ए दल की टीम ने निर्धारित 12 ओवरमें 98 रन बनाए l रनों का पीछा करते हुए सी दल की टीम ने महज 07 ओवर मे ही 99 रन के लक्ष्य को हासिल कर शनादार जीत दर्जकी। सी दल की तरफ से ओपनिंग करने आए राजन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी  करते हुए 43 रन बनाए मैन आफ़ द मैच रहे।

वहीं दूसरी तरफ वालीबॉल कोर्ट में वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मुख्यालय शाखा बनाम ‘बी‘ दल के मध्य खेला गयाजिसमें दोनों ही टीमों ने एक–दूसरे को कांटे की टक्कर दी। अंततः मुख्यालय शाखा 3-0 से विजयी रही।

लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाए जाने के क्रम में वाहिनी मुख्यालय केसमस्त अधिकारी कर्मचारियों को सेनानायक द्वारा वाहिनी के प्रशासनिक भवन पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।

विजेता तथा रनर अप टीम के खिलाड़ियों को अधिकारीयों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानायक शोभनाथ यादव, मिथिलेश कुमार तिवारी, शिविरपाल रामाशीष यादव,  सहायक शिविरपाल राजशेखर श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर धनंजय शुक्ला व वाहिनी के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

Spread the love

Related Articles

Back to top button