लखनऊ

महात्मा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में छात्र-छात्राओं को वितरण किए गए 186 टेबलेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे बीजेपी सरकार ने छात्रों को स्मार्ट फोन और टेबलेट वितरित करने की जो घोषणा की थी। उसको अब अलगअलग जनपदों मे अमली जामा पहनाया जा रहा है। इसी क्रम में महात्मा गाँधी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जुनाबगंज में डिजी शक्तियोजना के अन्तर्गत सरकार द्वारा संस्था को उपलब्ध कराये गये कुल 186 टेबलेट का बीफार्म एवं एमफार्म के सत्र: 2022 व 2023 मेंउत्तीर्ण छात्रों के लिए टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सरकार की ओर से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये चलायीजा रही डिजिटल इम्पावरमेण्ट ऑफ यूथ स्कीम के तहत टेबलेट वितरित किये गये। टेबलेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मेंजिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लखनऊ, सोन कुमार मौजूद रहें, उन्होने छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित कर कार्यक्रम काशुभारंभ किया।

ने इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. जीशान हुसैन व प्रिंसिपल डा. मीना यादव ने छात्र–छात्राओं टैबलेट के लिए शुभकामनाएँ दी।इस अवसर पर डॉ. रजीउद्दीन खान, रिषभ मौर्या, मो. युशुफ, जितेन्द्र प्रताप सिंह व मिसेज सैफकीन सिद्दीकी, आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button