कृषि

टमाटर की खेती से होगी लाखों की कमाई, इन बातों का रखें ध्यान

टमाटर की खेती कर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. टमाटर की खेती करना आसान है, बस इसकी खेती के दौरान कुछ चीजें ध्यान मेंरखनी चाहिए. आइए जानते हैं, टमाटर की खेती से जुड़ी जरूरी टिप्स।

  • लागत से अधिक होगा मुनाफा
  • साल में दो बार कर सकते हैं टमाटर की खेती

भारत में टमाटर की खेती बड़े स्तर पर होती है. कई किसान टमाटर की खेती कर बड़ा मुनाफा कमाते हैं. अगर आप 1 हेक्टेयर में भी टमाटर की खेती करते हैं, तो आपके पास 800 से 1200 क्विंटल टमाटर का उत्पादन होगा।

टमाटर की खेती के लिए कैसी होनी चाहिए मिट्टी?
टमाटर की खेती अलग–अलग तरह की मिट्टी पर की जा सकती है. इसके लिए रेतीली दोमट से लेकर चिकनी मिट्टी, लाल और काली मिट्टी तक पर खेती की जा सकती है. बस एक चीज का ध्यान रखें, जो भी मिट्टी आपके खेत में हो, उसमें पानी की उचित निकासी होनी चाहिए।

कब करनी चाहिए टमाटर की खेती?
अगर उत्तर भारत की बात करें तो टमाटर की खेती यहां साल में दो बार की जाती है. पहली खेती जुलाई–अगस्त से शुरू होकर फरवरी–मार्च तक चलती है. वहीं, दूसरी खेती नवंबर–दिसंबर से लेकर जून–जुलाई तक चलती है।

इस खेती में होता है कितना फायदा?
टमाटर की खेती में किसान बड़ा फायदा उठा सकते हैं. किसान एक हेक्टेयर में 800-1200 क्विंटल तक पैदावार पा सकते हैं. ज्यादापैदावार की वजह से किसानों को लागत से ज्यादा मुनाफा होता है. आप अगर एक हेक्टेयर में खेती कर रहे हैं, तो आप 15 लाख तककी कमाई कर सकते हैं।

एक हेक्टेयर जमीन के लिए चाहिए कितने टमाटर के बीज?
अगर आप सामान्य किस्म का टमाटर लगाते हैं तो प्रति हेक्टेयर आपको करीब 500 ग्राम बीज की जरूरत होगी, जबकि हाइब्रिड बीच250-300 ग्राम ही चाहिए होगा।

खेती से पहले बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है?
टमाटर की खेती में सबसे पहले बीजों से नर्सरी तैयार की जाती है. करीब महीने भर में नर्सरी के पौधे खेतों में लगाने लायक हो जाते हैं।

कैसे करें खेत की सिंचाई?
सर्दियों के मौसम में 6 से 7 दिन के अंतराल पर आपको खेत की सिंचाई करनी चाहिए और गर्मी के महीने में मिट्टी की नमी के आधार पर10-15 दिनों के अंतराल पर सिंचाई करें।

कितना तापमान खेती के लिए उचित?
टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो गर्म जलवायु में ही उगाई जाती है परंतु इसकी खेती ज्यादातर ठंडे मौसम में की जाती है. इसके सफलउत्पादन के लिए इसका तापमान 21 से 23 डिग्री अनुकूल माना जाता है।

ये राज्य हैं टमाटर के प्रमुख उत्पादक?
बिहार, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल टमाटर के मुख्य उत्पादक वाले राज्य हैं. पंजाब में, अमृतसर, रोपड़, जालंधर, होशियारपुर टमाटर उगाने वाले जिले हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button