राजनीति

भाजपा सांसद उपेंद्र रावत का अश्लील वीडियो वायरल, टिकट लौटाया, कहा- निर्दोष साबित होने के बाद ही लडूंगा कोई चुनाव

सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि सांसद की छवि धूमिल करने क लिए इंटरनेटमीडिया पर सांसद के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है जो एडिटेड वीडियो हैं। वीडियो प्रसारित करने वालों केविरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करें। वहीं इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाराबंकी।  भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत को दोबारा टिकट मिलने के 24 घंटे के अंदर अश्लील वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसेसांसद के निजी सचिव दिनेश रावत ने सांसद की राजनीतिक छवि खराब किए जाने की साजिश का हिस्सा बताते हुए नगर कोतवाली मेंअज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा लिखाया है। निजी सचिव का कहना है कि एडिट करके वीडियो प्रसारित किया जा रहा है।

तेजी से प्रसारित हो रहा वीडियो गांव–गलियों तक देखा जा रहा है। लोग एक–दूसरे को वीडियो दिखाकर तरह–तरह की बातें कर रहे हैं।प्रसारित वीडियो में सांसद अलग–अलग तिथियों में होटल के कमरे में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। सातवीडियो क्लिप हैं, प्रत्येक की समय सीमा पांच मिनट एक सेकेंड है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वीडियो सीसी कैमरा से बनाए गए हैं। पहले वीडियो के बैक ग्राउंड से डीजे के साथ गाने की आवाज भी आ रहीहै। इससे लगता है कि कोई ऐसा स्थान है, जहां मांगलिक कार्यक्रम चल रहा है।

छवि की जा रही धूमिल : सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि सांसद की छविधूमिल करने क लिए इंटरनेट मीडिया पर सांसद के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जो एडिटेड वीडियो हैं।वीडियो प्रसारित करने वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करें।

राजनीतिक षड्यंत्र है : भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि वीडियो वायरल किया जाना सांसद उपेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र है। दोबारा टिकट मिलने से इनके विपक्षी व प्रतिद्वंदी बौखला गए हैं। इस षड्यंत्र का जवाब जिले की जनता देगी।बच्चा–बच्चा सांसद के कार्य व व्यवहार से परिचित है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button