उत्तर प्रदेश

बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस में बड़ी राहत, कोर्ट ने पॉस्को केस रद्द किया

पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है, कोर्ट के इस फैसले के बाद पॉक्सो मामले की कार्यवाही खत्म मानी जाएगी।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला बंद कर दिया है। यह मामला एक नाबालिग शिकायतकर्ता ने दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने 15 जून 2023 को एक 550 पन्नों की रिपोर्ट अदालत में पेश की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं मिले हैं। पुलिस ने यह भी उल्लेख किया कि नाबालिग पहलवान और उसके पिता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने पहले के आरोपों को वापस ले लिया है। इसके आधार पर, पुलिस ने मामले को बंद करने की सिफारिश की थी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button