उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक आ सकती है भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची

भाजपा अपने नए जिलाध्यक्षों की सूची 15 अगस्त तक जारी कर सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में जातीयऔर क्षेत्रीय संतुलन बनाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी अच्छी कार्यशैली और साफसुथरी छवि वाले नेताओं को फिर से मौका देसकती है।

भाजपा के संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा 15 अगस्त तक हो सकती है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने में पेंच फंस गया है। प्रदेश नेतृत्व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लखनऊ सेदिल्ली तक मंथन कर रहा है।

विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष बदलने की चर्चा चल रही है। पार्टी ने जुलाई में सभीजिलों में पर्यवेक्षक भेजकर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पैनल तैयार कराया है। पैनल में हर जिले से तीन से चार दावेदारों के नामहैं। लेकिन इन नामों पर क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ मंथन नहीं हुआ है। उच्च स्तर पर हुए विचार में सभी छह क्षेत्रों में जातीय और क्षेत्रीयसंतुलन बनाना जरूरी है। अगड़ी, पिछड़ी और दलित वर्ग की सभी जातियों के साथ महिलाओं को प्रतिनिधित्व भी देना है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button