उत्तर प्रदेश

भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ श्री राणी सती दादी जी का महोत्सव

बाराबंकीः ग्राम्यांचल महाविद्यालय हैदरगढ़ में श्री राणी सती दादी जी का महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमेंबीजेपी की प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने पहुंच कर हवन पूजन कार्यक्रम में शिरकत कर जनपदवासियों के कुशलमंगल की कामना की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, भजन के दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों को झूमते हुए देखा गया।इस बीच स्थानीय कलाकरों ने भी कई भजन प्रस्तुत किए। समिति के सदस्यों के मुताबिक हर साल उपरोक्त कार्यक्रम को भव्यता केसाथ किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में उनके साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button