राजनीति

शराब घोटाले में ED आज करेगी अरविंद केजरीवाल से पूछताछ, मनीष सिसोदिया व संजय सिंह हो चुके हैं गिरफ़्तार

दिल्ली में गुरुवार (2 नवंबर) का दिन काफी उथल–पुथल से भरा हुआ होने वाला है, विपक्ष के दो बड़े नेताओं की अलग–अलग मामलों में दो जगह पेशी होनी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा को गुरुवार (2 नवंबर) को दिल्ली में दोअलग–अलग मामलों में पूछताछ का सामना करना है, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली के सीएम से कथित शराब नीति घोटाले मेंपूछताछ करने वाली है, जबकि महुआ को ‘कैश फॉर क्वेरी‘ यानी कैश लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की एथिक्स कमिटीके सवालों का जवाब देना है।

बीजेपी ने विपक्ष के दोनों ही नेताओं पर उनकी पूछताछ को लेकर तंज कसा है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्हें दो नंबरी भी करार दियाहै. झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल और महुआ मोइत्रा कोदो नंबरी बताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘2नों 2 नंबरी 2 नवंबर को हाजिर हों.’ बीजेपी लंबे समय से दिल्ली शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल को घेरती रही है, महुआ भी उसके निशाने पर रही हैं।

मनीष सिसोदिया व संजय सिंह जा चुके हैं जेल

केजरीवाल से जिस दिल्ली शराब शराब घोटाले में ईडी पूछताछ करने वाली है. उसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने महुआ पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया है. इस मामले में महुआ मोइत्रा को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के पास जाना है, जो उनसे इस मामले में सवाल–जवाब करने वाली है।

वहीं, आप का कहना है कि केजरीवाल भले ही ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए उसके दफ्तर जा रहे हैं. लेकिन उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है. इस मामले में पहले ही संजय सिंह और मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं. यही वजह है कि अब पार्टी को अपने सबसे बड़े चेहरे की गिरफ्तारी का डर सता रहा है. वहीं, महुआ के साथ ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, मगर कहीं न कहीं इस पूछताछ के बाद उनकी साफ–सुथरी छवि पर एक दाग जरूर लगने वाला है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button