उत्तर प्रदेश

केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, हेलीकॉप्‍टर में सवार यात्री गुजरात और तमिलनाडु के

केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। इसी कारण हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हुआ है।

केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। यहां बारिश और बर्फबारी के बीच रेस्‍क्‍यू कार्य किया गया। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी घटना पर संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं।

तीन यात्री गुजरात और तीन यात्री तमिलनाडु के

सीईओ यूकाडा सी रविशंकर ने जानकारी दी कि हादसा मंगलवार सुबह 11:40 बजे हुआ है। मृतकों में तीन यात्री गुजरात और तीन यात्री तमिलनाडु के हैं। पायलट मुंबई के रहने वाले हैं। डीजीसीए और केंद्र को हादसे को जांच सौंपी जाएगी। प्राइवेट हेली सेवा की जांच होगी।

सभी मृतकों के शव बरामद

वहीं अगले आदेश तक केदारनाथ में हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है। हादसे के दो घंटे बाद भी मलबे से आग की लपटें उठती रहीं। रेस्‍क्‍यू टीम द्वारा सातों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया।

हेलीकॉप्‍टर हादसे की जांच के आदेश

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्‍टर हादसे की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना पर अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं।

केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है। इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।

हादसे में मृतकों की सूची

कैप्‍टन अनिल सिंह (पायलट)

पूर्वा रामानुज

क्रुति

उर्वी

सुजाथा

प्रेम कुमार

कला रमेश

Spread the love

Related Articles

Back to top button