अपराध

अय्याशी का अड्डा बना सिविल हॉस्पिटल, केक काटने के बाद पूरी रात चला हुड़दंग 

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है सिविल अस्पताल। यहां आम लोगों के साथ ही VIP लोगों का भी इलाज होता है। मगर, अस्पताल परिसर में देर रात पार्टी और बेल्टबाजी होती है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें इंटर्न केक काटने के बाद बेल्ट बाजी करते दिख रहे हैं। इस सेलिब्रेशन और शोरगुल के बीच मरीजों की कोई सुनने वाला नहीं रहा।

इस अस्पताल को अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीएम योगी से लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं की लॉन्चिंग इसी अस्पताल से करते हैं।

बर्थडे केक कटने के बाद बेल्ट भी चलती दिखी

रविवार को सिविल अस्पताल में परिसर में बेल्ट बाजी का वीडियो सामने आया। इसमें बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारियों ने रात में पार्टी करते दिख रहे हैं। अस्पताल में मौजूद गार्ड से लेकर इमरजेंसी और OPD के कर्मचारी भी इस हो-हल्ले और बर्थडे पार्टी में शामिल दिखे। इस बीच बर्थडे केक कटने के बाद बेल्ट भी चलती दिखी।

पता चला है कि अस्पताल की OPD में रात 12 बजे से पार्टी चल रही थी। यहां पूरी रात कर्मचारियों ने हुल्लड़ बाजी की। इस दौरान सिविल अस्पताल में भर्ती तमाम गंभीर मरीज परेशान होते रहे।

यह गंभीर मामला है: CMS

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि अभी कुछ देर पहले ही मामला पता चला है। वायरल वीडियो देखकर यह लग रहा है कि यह ग्राउंड फ्लोर की घटना है। इसमें फार्मेसी के 6 इंटर्न दिखाई दे रहे हैं। यह गंभीर मामला है। अस्पताल परिसर में ऐसी किसी भी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बनाई जांच कमेटी

सिविल अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निदेशक, सिविल अस्पताल और एवं अपर निदेशक, लखनऊ मंडल की संयुक्त जांच समिति बनाई है। यह पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई की रिपोर्ट मुझे 2 दिन के अंदर उपलब्ध कराई जाएगी।’

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button