लखनऊ

सरोजनीनगर में ‘खेल क्रांति’ का शंखनाद: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और क्रिकेटर आर.पी. सिंह ने किया SSPL-9 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ (करण वाणी,न्यूज)। जिस राष्ट्र के युवा मैदान में संघर्ष करना सीखते हैं, वह राष्ट्र हर चुनौती में विजयी बनता है। इसी संकल्प के साथ आज एलडीए कॉलोनी स्थित जय जगत पार्क में “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग (SSPL)-9 का भव्य आगाज हुआ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं वर्तमान चयनकर्ता आर. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

160 टीमें और 10,000 युवाओं का जोश

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर 2022 से शुरू हुई यह मुहिम आज अपने 9वें पड़ाव पर है। इस बार इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप में 160 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच 160 मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीम को ₹50,000 एवं उपविजेता को ₹25,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं प्रत्येक टीम को क्रिकेट किट निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

सरोजनीनगर बना खेल शक्ति का केंद्र

डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक:

10,000 से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा गया।

1,500 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित की गईं।

180 से अधिक बॉयज एवं 116 से अधिक गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित किए गए।

• दादूपुर स्टेडियम और जय जगत पार्क जैसे मैदानों के विकास हेतु विधायक निधि से लाखों की सहायता दी गई।

आर. पी. सिंह ने सराहा विधायक का विज़न

पूर्व क्रिकेटर आर. पी. सिंह ने कहा, “राजेश्वर भैया जिस समर्पण के साथ जमीनी स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। SSPL जैसे आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान देंगे।

स्वास्थ्य और खेल का संगम

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने युवाओं को प्रतिदिन खेल के लिए समय देने का संदेश दिया। इस अवसर पर सरदार इकबाल सिंह, श्रीमती संगीता चौहान, डॉ. अजय शुक्ला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। उद्घाटन मुकाबले में लखनऊ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल और एलनहाउस पब्लिक स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button