लखनऊ

CMS गोमती नगर की नन्ही परी स्वरा रघुवंश को गोल्ड मेडल, प्रतिभा ने फिर बढ़ाया लखनऊ का मान

लखनऊ की नर्सरी छात्रा स्वरा रघुवंश को CMS गोमती नगर में गोल्ड मेडल, इससे पहले लामार्टिनियर कॉलेज में फैंसी ड्रेस प्रतियोगितामें हासिल किया था प्रथम स्थान

सम्मान चाहे छोटा हो या बड़ा, उसकी असली ताक़त जनमानस के प्रेम, प्रेरणा और विश्वास में छिपी होती है। यही सम्मान जब नन्हे कंधों पर सजे, तो वह आने वाले उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन जाता है।

लखनऊ (करण वाणी, न्यूज़)। सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) कैंपस-1, गोमती नगर की नर्सरी कक्षा की छात्रा नन्ही परी स्वरा रघुवंश ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। स्कूल प्रशासन एवं प्रधानाचार्य द्वारा उन्हें मेधावी छात्रा के रूप में गोल्ड मेडलप्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपनी उम्र से कहीं बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली स्वरा को शायद अभी यह एहसास भी नहीं कि उसकी मुस्कान और प्रतिभा कितनी ज़िंदगियों में खुशी और प्रेरणा भर रही है। यह सम्मान उसकी लगन, आत्मविश्वास और संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी स्वरा रघुवंश ने लामार्टिनियर कॉलेज, हज़रतगंज के प्रांगण में आयोजित भव्य फैंसी ड्रेस एवं ड्रेस इम्प्रेशन प्रतियोगिता में भाग लिया था। लखनऊ के 21 प्रतिष्ठित कॉलेजों के बच्चों के बीच हुए इस आयोजन में स्वरा ने अपने मनमोहक और प्रभावशाली प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त कर सैकड़ों दर्शकों और अभिभावकों का दिल जीत लिया था।

उस अवसर पर उन्हें कॉलेज के प्रधानाचार्य गैरी डोमेनिक द्वारा पुरस्कृत भी किया गया था।

नन्ही स्वरा की यह सफलता एक बार फिर साबित करती है कि देश की होनहार बेटियां किसी भी मुकाम को छू सकती हैं — कुछ भी असंभव नहीं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button