SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप: वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न
उन्नाव/लखनऊ। सरोजनीनगर निवासी महेंद्र ट्रेडर्स (वाहन संख्या UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd., चमौली, उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, वाहन खरीद के बाद से ही कंपनी और डीलरशिप की लापरवाही के चलते उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पीड़ित का कहना है कि 25 दिसंबर 2025 को उन्होंने SGRG ऑटोमोबाइल में 2000 एडवांस भुगतान कर वाहन दिया था। शिकायत के अनुसार, वाहन की वायरिंग और म्यूजिक सिस्टम से संबंधित समस्या बताई गई, लेकिन डीलरशिप कर्मियों ने पहले दिन सही जानकारी नहीं दी और वाहन को बिना समाधान के वापस कर दिया गया।
कुछ ही किलोमीटर चलने के बाद वाहन दोबारा खराब हो गया। इसके बाद जब वाहन पुनः वर्कशॉप लाया गया, तो कम्प्लेंट अटेंडेंट शिवम, मैनेजर विशाल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग बयान देकर उपभोक्ता को भ्रमित किया। आरोप है कि पहले कहा गया कि वायरिंग बाहर से करवाई गई है, जबकि बाद में वीडियो कॉल के माध्यम से स्वयं स्वीकार किया गया कि Tata Motors द्वारा दी गई वायरिंग का ही उपयोग होता है।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि वारंटी 3 वर्ष होने के बावजूद उसे केवल 1 वर्ष की वारंटी बताकर गुमराह किया गया। जब लिखित रूप में वारंटी मांगी गई तो टालमटोल की गई।
मामला यहीं नहीं रुका। शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को वाहन 24 दिन बाद मिला, लेकिन तब तक वाहन से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया था। इस दौरान न केवल व्यवसाय प्रभावित हुआ, बल्कि होटल में रुकने और यात्रा का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा।
इसके बाद जब वाहन को Swift Motors LLP, मोहानलालगंज में दिखाया गया, तो वहां के इंजीनियर और इलेक्ट्रिशियन ने जांच में स्पष्ट किया कि SGRG ऑटोमोबाइल द्वारा गलत डायरेक्ट वायरिंग की गई थी, जिससे वाहन में लगातार समस्या आ रही थी।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, फोन और मेल के माध्यम से लगातार भ्रमित किया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर स्थायी समाधान नहीं दिया गया।
पीड़ित ने प्रशासन और संबंधित उपभोक्ता संरक्षण विभाग से मांग की है कि उन्हें 24 दिनों की क्षति का मुआवजा, मानसिक उत्पीड़न का हर्जाना और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
शिकायत पत्र में जिन अधिकारियों के नाम दर्ज हैं,
• विशाल कुमार – मैनेजर, SGRG
• शिवम – कम्प्लेंट अटेंडेंट
• नवनीत पठानिया – एरिया सर्विस मैनेजर (ASM)
• विजय कुमार यादव – कस्टमर सर्विस मैनेजर (CSM)
• अंशुमान सामंथा – RMCC
• शुभम सिंह – सेल्स मैनेजर



