जुनाबगंज में ‘क्वाइट क्विल – द को-स्टडी स्पेस’ लाइब्रेरी का उद्घाटन
लाइब्रेरी पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें विद्यार्थियों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण के साथ-साथ बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

जुनाबगंज। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और अध्ययन का नया केंद्र तैयार हो गया है। रविवार 28 सितम्बर 2025 को जुनाबगंज में “क्वाइट क्विल – द को-स्टडी स्पेस” लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन किया गया।
यह लाइब्रेरी पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें विद्यार्थियों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण के साथ-साथ बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अध्ययन केंद्र में फ्री वाई-फाई की व्यवस्था की गई है ताकि छात्र-छात्राएँ ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग कर सकें। साथ ही पढ़ने के लिए नि:शुल्क पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इस पहल का संचालन डायरेक्टर संध्या सिंह द्वारा किया जा रहा है। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस लाइब्रेरी से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का माहौल मिलेगा और उनकी शिक्षा में निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।




