अपराध

सिको फर्मेशी कॉलेज बना ज़मीन क़ब्ज़ा करने का गिरोह, कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर किसान की ज़मीन पर क़ब्ज़ा

आरोप है कि कॉलेज के संचालक नमित बत्रा व सुमित बत्रा ने हॉस्टल में रह रहें छात्रों के साथ मिलकर गरीब किसान की ज़मीन पर क़ब्ज़ा कर लिया।

पंकज सिंह/करण वाणी, न्यूज़

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार भू माफ़ियाओं पर कड़ी कार्रवाई कर रही है, लेकिन उसके बाद भी कुछ दबंग टाइप के भू माफ़िया तहसील प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से लगातार ज़मीनों पर क़ब्ज़ा कर रहे हैं।

ताज़ा मामला बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नारायणपुर गाँव का है, जहाँ पर सिको फ़ार्मेसी कॉलेज के संचालक नमित बत्रा ने एक ग़रीब नाबालिग को शराब पिलाकर धोखे से उसकी ज़मीन की रजिस्ट्री करवा ली, उसके बाद कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे क़रीब 50 छात्रों के साथ मिलकर ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने पहुँच गया, जब किसान ने इसका विरोध किया तो किसान के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित अजय सिंह ने बंथरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भूमि खसरा सं०- 835 रकबा 0.0980 हे० ग्राम नरानयपुर, परगना बिजनौर, सरोजनी नगर, जिला- जब लखनऊ का सहखातेदार संक्रमणीय भूमिधर स्वामी है। तथा वर्तमान समय पर कामिल काबिज दखील है। अजय का कहना है कि मेरे परिवार में माता व भाई था जो कम पढ़े लिखे थे केवल अपना हस्ताक्षर बनाना जानते था जिसको शराब पीने की बुरी आदत थी। दिनांक 01.09.2010 को मेरे  भाई को शराब पीलाकर धोखे से नमित बत्रा पुत्र सतीश कुमार ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रीती बत्रा के नाम मेरे हिस्से की भूमि बैनामा करवा लिया जबकि मैं उस समय बालिग था।

फ़िलहाल मौजूदा टाइम में ज़मीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है उसके बाद भी दबंग सीको कॉलेज का संचालक कॉलेज के छात्रों के साथ मिलकर ज़मीन क़ब्ज़ा करने पहुँचा किसान ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने बंथरा थाने में दर्ज कराई।

Spread the love

Related Articles

Back to top button