उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा दावा, बड़े इमामबाड़े और बहू-बेगम का मकबरा सरकारी जमीन पर

वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर लखनऊ में जेपीसी की बैठक हुई जिसमें यूपी सरकार ने अपना पक्ष रखा. सरकार ने दावा किया है कि वक्फ की 78 प्रतिशत जमीन सरकारी है।

करण वाणी, न्यूज़। उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार (21 जनवरी)  वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ में आयोजित जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने दावा किया कि राज्य में कुल 14000 हेक्टेयर भूमि में से 11000 हेक्टेयर भूमि सरकारी है। इस बैठक में, सरकार ने प्रमुख धार्मिक स्थल जैसे बड़े इमामबाड़ा, छोटे इमामबाड़ा और अयोध्या के बहू बेगम मकबरे को वक्फ की संपत्ति नहीं मानने का निर्णय लिया।

यूपी सरकार की तरफ से कृषि उत्पादन आयुक्त और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की एसीएस मोनिका गर्ग ने सरकार और अपने विभाग का पक्ष रखा। सूत्रों के मुताबिक बैठक में JPC के सामने मोनिका ने कहा कि यूपी में वक्फ की 14 हजार हेक्टेयर जमीन है। इसमें से 11 हजार (करीब 78 प्रतिशत) सरकारी जमीन है। हालांकि, शिया वक्फ बोर्ड ने इसका विरोध किया और बैठक में मौजूद कई सदस्यों ने भी इसका विरोध किया। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गठित संसदीय समिति 24 और 25 जनवरी को प्रस्तावित कानून पर खंड-दर-खंड विचार करेगी। यह रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button