लखनऊ

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंसा को लेकर हिंदू संगठन का प्रदर्शन, पदयात्रा कर जताया विरोध, बोले-जल्द बंद हो हिंदुओं पर अत्याचार

लखनऊ (करण वाणी, न्यूज़)। बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक स्थल व हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में आक्रोशित हिंदू समाज सैकड़ों की संख्या में शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। हिन्दू रक्षा समिति लखनऊ जिला के तत्वाधान में सैनिक ग्राउंड से राजबब्बर गेस्ट हाउस तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज हाथों में तख्ती लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए राजबब्बर गेस्ट हाउस तक पहुंचे। बांग्लादेश के हिंदुओ के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह अजीत, जिला प्रचारक कोमल, जिला व्यवस्था प्रमुख छमादेव, जिला सेवा प्रमुख जयवर्धन, नगर कार्यवाह मुकेश, खंड संघचालक रमेश, खंड कार्यवाह प्रभाकर, खंड सह कार्यवाह रोहित, प्रचारक आकाश, विन , विपिन, अविरल, अभय, प्रतीक, युवराज, नागेंद्र, गिरीश, देवेंद्र, दिनेश, गोलू राजपूत, अखिलेश, सूर्यभान विश्वकर्मा, पंकज संतोष,धीरेंद्र, मंडल अध्यक्ष विवेक लोधी, शिवबक्स, रेनू सिंह, जयदीप, राजेंद्र सिंह राजू, दल बहादुर व सैकड़ों हिंदू समाज के लोगों ने विरोध दर्ज कराया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button