राजनीति

अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन

अरविंद केजरीवाल को ED ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशीने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा नहीं देंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आबकारीनीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक पूछताछ की और इसके बाद टीम उन्हें लेकर ईडी दफ्तरपहुंची।

दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को करीब सात बजे केजरीवाल के आवास पर पहुंची. इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम देखे गए.

इस्तीफा नहीं देंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने साफ कर दिया है कि वो (केजरीवाल) सीएम बने रहेंगे. वो इस्तीफा नहीं देंगे. मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सीएम थे, हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं, उन्हें खत्म नहीं किया जा सकता है.

आतिशी ने कहा, ”यह AAP और अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश है. दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्यार करती है और वे इसका जवाब बीजेपी को देंगे.”

गिरफ्तारी के समय केजरीवाल के आवास के बाहर भारी संख्या में भीड़ देखी गई. आप के कार्यकर्ता केजरीवाल जिंदाबाद के नारेलगाए.

ईडी की टीम के पहुंचते ही दिल्ली के विधायकों का केजरीवाल के आवास आने का सिलसिला शुरू हो गया. मंत्री सौरभ भारद्वाज सीएमकेजरीवाल के घर पहुंचे. सौरभ भारद्वाज को अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया.

Spread the love

Related Articles

Back to top button