उत्तर प्रदेश

अनुरागिनी संस्था द्वारा आयोजित नाबार्ड बसंत मेले का समापन

पुलिस लाइन में स्वयं सहायता समूह की बहने करेगी सामान की आपूर्ति: पुलिस अधीक्षक ईराज राजा

  • स्वयं सहता समूहो से महिलाओं को मिली नई पहचान: भानु प्रताप वर्मा

उरई। स्वयं सहायता समूहों ने सिर्फ महिलाओं को एक अलग पहचान दी बल्कि उन्हें आर्थिक स्वावलंबी बनाकर परिवार में भीसहभागिता करने का अवसर प्रदान किया। यह बात टाउन हॉल उरई परिसर में नाबार्ड अनुरागिनी संस्था के सहयोग से चल रहे तीनदिवसीय मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंहवर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की मेहनत का ही फल है कि महिला समूह के उत्पादो को लोग अब धीरेधीरे पसंद कर रहेहैं। अनुरागिनी संस्था द्वारा लगातार महिला समूह के उत्पादों के लिए विभिन्न मंचों पर मार्केट उपलब्ध कराने का लगातार प्रयाससराहनीय  है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने कहा कि पुलिस लाइन में स्वयं सहायतासमूह की बहने करेगी सामान की आपूर्ति स्वयं सहायता समूह की ही देन है कि महिलाएं घर पर रहकर उत्पादों को बेहतर तरीके सेनिर्मित कर रही है।

समापन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी  जालौन भीम उपाध्याय ने कहा कि केंद्र एवम् प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों केसशक्तिकरण  के लिए बहुत प्रयास कर रही है अभी हाल में नए बजट में समूह के उत्थान के लिए कई प्रावधान किए गए हैं अनुरागिनीसंस्था के अध्यक्ष  एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि के निदेशक डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि  नाबार्ड बसंत मेले में  स्थानीय लोगो ने बढ़ चढ़कर  स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीददारी की जिससे महिलाओ में उत्साह है उपजिलाधिकारी आरती साहू उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन दिनेश कुमार यादव ने स्वय सहायता समूहों के सदस्यो कोप्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला विकास प्रबधक नाबार्ड  पारितोष कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए नाबार्ड द्वारा संचालित योजाओ की जानकारी दी।

इस अवसर पर नगर पंचायत कोटरा के अध्यक्ष  सियाशरण व्यास, जिला सहकारी विकास फैडरेशन लि जालौन के निदेशक अवध किशोर शर्मा ,नगर पालिका परिषद उरई के पूर्व अध्यक्ष  अनिल बहुगुणा, जिला सहकारी बैंक लि जालौन के निदेशक अभिमन्यु सिंह जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि  अरविंद सिंह चौहान किशोर न्याय बोर्ड के न्यायिक सदस्य  सुरजीत सिंह, जिला केंद्रीय उपभोक्तासहकारी भंडार लि जालौन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, उप सभापति  अजय कुमार महतेले, निदेशक  जितेंद्र कुमार पांडेय, क्रय विक्रय सहकारी समिति लि कालपी के अध्यक्ष  सोमेश सिंह भारतीय जनता पार्टी के इंद्र राज गुर्जर  मंगली तिवारी  दिलीप श्रीवास्तव  विपिन माहेश्वरी सौरभ सिंह जादौन सभासद श्री विपिन सेठ शशि सोमेंद्र सिंह  विनीता पांडे क्रांति पटेल ,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकामिशन के ब्लॉक प्रबंधक चंदन कुमार श्रीवास प्रभु आइए ट्रस्ट  के प्रमुख रोहित विनायक, यूएनडीपी के प्रबंधक  रोहित त्रिपाठी विश्वस्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर  रविंद्र सिंह परमार जिला चिकित्सालय आयुष विभाग उरई से डा गोपाल सोनी,डा पंकज वर्मा श्रवण कुमार,डा हाशिम अंसारी ,डा अर्चना विश्वास  रामेंद्र सिंह गुर्जर,तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की  सलाहकार तृप्ति यादव  महेशकुमार ,मानसिक स्वास्थ्य से दिनेश कुमार रोगी सहायता केंद्र के प्रबंधक  ब्रजेश कश्यप ,बुंदेलखंड महापरिषद के  सत्यम मिश्रा राजेंद्र सिंह भदौरिया अनुरागिनी संस्था के लक्ष्मी प्रसाद राजपूत राहुल समाधियां  कुंदन सिंह राठौर  श्याम करण प्रजापति, श्रीमती प्रेरणा झा जी,उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button