देश-विदेश

फिल्मों के बाद राजनीति में दम दिखाएंगे विजय, ‘तमिलगा वेट्री कजम’ नाम से लॉन्च की पार्टी

फिल्मों के जरिए फैंस का जमकर मनोरंजन करने वाले विजय थलापति अब राजनीति में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। हाल ही में साउथसिनेमा के दिग्गज कलाकार ने अपनी राजनीतिक पार्टी का एलान किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या लियो एक्टर आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इलेक्शन लड़ते हुए नजर आएंगे।

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने शुक्रवार को राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी का नाम भी अनाउंस कर दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी का नामतमिलगा वेट्री कजमरखा है।

विजय ने बयान जारी कियाहम 2024 का चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं और हम किसी पार्टी का समर्थन करने नहीं जा रहे हैं। हमने यह निर्णय सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है।

अभिनेता ने अपने स्टेटमेंट में कहाहम अपनी पार्टीतमिलागा वेट्ट्री कज़गमको रजिस्टर करने के लिए आज चुनाव आयोग में आवेदन कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य आगामी 2026 विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतना है। साथ ही मौलिक राजनीतिक परिवर्तन लाना है, जो लोग चाहते हैं।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में विजय को उनके फैन थलापति के नाम से जानते हैं। उनको तमिल सिनेमा में अगले रजनीकांत के रूप में देखा जाता है। लंबे वक्त से उन्हें एक शर्मीले व्यक्ति के रूप में माना जाता है, लेकिन उनकी छवि एकदम विपरीत है। जिसमें उनका ऑन एक्शन हीरो और व्यक्तित्व शामिल है।

राजनीति में एंट्री के सात अब थलापति विजय तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने लोगों की एक लंबी सूची में शामिल हो गए हैं। जिसमें एमजीआर के नाम से मशहूर एम जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, जयललिता, दिवंगत कैप्टन विजयकांत और कमल हासन शामिल हैं।

49 वर्षीय अभिनेता राज्य के औसत राजनेता से काफी कम उम्र के हैं। वह द्रमुक के उदयनिधि स्टालिन (46) और राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्ना मलाई (38) जैसे युवा राजनेताओं के ग्रुप में शामिल हो गए हैं। इस ग्रुप में फिल्म निर्देशक से आक्रामक तमिल राष्ट्रवादी बने नाम तमिलर काची के 57 वर्षीय नेता सीमान सबसे बड़े हैं।

पिछले महीने चेन्नई में एक छात्र रैली में विजय ने भाग लिया था। इस दौरान थलापति विजय ने स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि वे अपने मातापिता से कहें कि वे राजनेताओं से वोट के बदले नकदी लें। साथ ही कहा कि वो खुद को बी आर अंबेडकर, पेरियार वी रामा सामी और के कामराज जैसे नेताओं के बारे पढ़ें और उस पर व्यापक चर्चा करें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button