अपराध

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: ‘जानबूझकर नहीं दी गई थी सुरक्षा’… पूर्व CM अशोक गहलोत और DGP पर मुक़दमा दर्ज

गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने राजस्थान के निर्वतमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डीजीपी उमेश मिश्रा को पति की हत्या लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

जयपुर. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या की एफआईआर दर्ज हो चुकी है, उनकी पत्नी शीला शेखावत ने हत्या की एफआईआर जयपुर के श्याम नगर थाने में लिखवाई है. शीला शेखावत ने राजस्थान के निर्वतमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डीजीपी उमेश मिश्रा को पति की हत्या लिए जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

एफआईआर में लिखा, “मेरे पति ने 24 फरवरी को राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी. फिर 25 मार्च को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा था फिर भी सुरक्षा नहीं मिली, जबकि 14 फरवरी को पंजाब सरकार से जान केखतरे का इनपुट मिल चुका था.” इसी बीच, 72 घंटे में गोगामेड़ी के हत्यारों की गिरफ्तारी का लिखित भरोसा पर धरना ख़त्म हो गया है।

गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने एफआईआर में आरोप लगाया कि उनके पति को सुरक्षा देकर हत्या करने की हत्यारों को सहुलियत देने की अपराधिक साज़िश की गई. एफआईआर में लिखा कि उनके पति गोगामेड़ी ने उनसे कहा था कि उन्हें विदेश मे बैठे आतंकियों से खतरा है. चूंकि रोहित गोदारा विदेश में और गैंगस्टर संपत नेहरा ने जेल से साजिश रची इसलिए उच्च स्तरीय जांच जरूरी है।

हत्याकांड में थाना प्रभारी निलंबित

वहीं, बीकानेर एसपी तेजस्विनी गौतम गैंगस्टर रोहित गोदारा के गांव कपूरियसर पहुंचीं. वह गांव में रोहित के बारे में जानकारी जुटा रही है. परिवार से पूछताछ की गई. परिवार ने कहा उनका अब रोहित गोदारा से कोई ताल्लुक नहीं है. राजस्थान सरकार ने सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में श्याम नगर थाना प्रभारी को निलंबित किया. बीट प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button