होम

देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ-आधारित कृषि का महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री धर्मपाल सिंह

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कृष्ण गोपाष्टमी और अक्षय नवमी पर गौपूजन किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने  लखनऊ के बंथरा स्थित तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्कृत विद्यालय, पहाड़पुर में कृष्ण गोपाष्टमी संदर्भ और अक्षय नवमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर विधि विधान से गो पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। उन्होंने परिसर में संचालित गौशाला की व्यवस्था की प्रशंसा की और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु सरकार से सहयोग दिलाए जाने का आश्वासन भीदिया।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विद्यालय के छात्रों का मार्गदर्शन किया और भारतीय संस्कृति और संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को शिक्षा के रूप में ग्राह्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि देश की सनातन परम्परा में कृषि, ऋषि और गाय का महत्वपूर्ण स्थान है। गाय हमारी आर्थिक ऊर्जा का स्रोत है, ऋषिऔर कृषि जीवन यापन, व्यवस्था, आस्था एवं सभ्यता के द्योतक हैं। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में देश की उन्नति एवं प्रगति में गौ आधारित कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। गाय एवं कृषि एक दूसरे के पूरक हैं, कृषि है तो गाय है, गाय है तो कृषि है। पशुधन मंत्री नेकहा कि ’’गावो विश्वस्य मातरः’’ अर्थात गाय सम्पूर्ण विश्व की माता है, इसलिए हम सबको गौ माता की सेवा का संकल्प लेनाचाहिए।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता आचार्य सप्तऋषि मिश्र ने आशीर्वचन देने के लिए मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वामी कमलानंद जी (पूर्व आई00एस0 श्री कमल टावरी), श्री दंडी स्वामी जी, श्री राम महेश मिश्रा, समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

करण वाणी समाचार पत्र के ऑफ़िस पहुँचे मंत्री

वहीं पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह बंथरा स्थित कारण वाणी, समाचार पत्र के ऑफ़िस पहुँचे, करण वाणी के संपादक पंकज सिंह ने मंत्री का अभिवादन किया, मंत्री ने कहा पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं, जो सामाजिक कुरीतियाँ को उजागर करने इसके उत्थान में अहम भूमिका निभाते हैं। समय समय पर पत्रकारों के बीच चर्चा होनी चाहिए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button