अपराध

हैवान बना गुरुकुल का आचार्य, सीतापुर में संस्कृत के छात्र को छड़ी से पीटा, थप्पड़ जड़े फिर जमीन पर पटका

सीतापुर। सिधौली कोतवाली इलाके में एक संस्कृत विद्यालय में एक आचार्य की क्रूरता सामने आई है। यहां आचार्य द्वारा एक छात्र कोबेरहमी से डंडों से पीटा गया। आचार्य की क्रूरता यही पर नही रुकी, आचार्य ने इस दौरान बच्चे को उठाकर पटक दिया। आचार्य की इसक्रूरता के दौरान संस्कृत विद्यालय के कुछ छात्र खड़े हुए इसे देखते हुए भी नजर रहे है। आचार्य की क्रूरता का वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाँकि karnvaninews इस वीडियो की पुष्टि नही करता है। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान मेंलेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के छांजन गांव स्थित किशोरी संस्कृत आवासीय विद्यालय में आचार्य सतीश का वीडियो सामने आने के बादचर्चाओ का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार आचार्य सतीश बच्चे को बेबर्दी से पीटते हुए नजर रहे है।छात्र नेकर और बनियान में नजर रहा है। पिटाई के दौरान जब छात्र जमीन पर गिरा तो आचार्य उसके पैरों में छड़ी से बेरहमी सेपीटता हुआ नजर रहा है। बच्चा सीता रसोई गांव का बताया जा रहा है। छात्र से मारपीट के दौरान आचार्य बच्चे को धमका भी रहे है। 

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष है और वह शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह नेबताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांचकर दोषी पाए जाने पर आवश्यक विधिककार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button