उत्तर प्रदेश

पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे होगा पिंक बसों का संचालन, प्रशिक्षण के लिए चुनी गईं 23 महिलाएं

महिला चालकों के प्रशिक्षण के लिए जल्द ही शुरू होगा दूसरा बैच

पहले बैच की 21 महिला चालकों का विभिन्न डिपो में सितम्बर 2022 से चल रहा है प्रशिक्षण

लखनऊ पिंक बसों के संचालन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही योगी सरकार जल्द ही महिला चालकों के दूसरे बैच की शुरुआतकरने जा रही है। महिला चालकों के द्वितीय बैच के लिए कौशल विकाश मिशन द्वारा अनुमति प्राप्त हो गई है। इन महिलाओं कारजिस्ट्रेशन हो चुका है। शेष 04 आवेदन और प्राप्त होने के बाद द्वितीय बैच का संचालन शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा। इन महिलाचालको के जाने से पिंक बसों का संचालन लगभग महिलाओं द्वारा होने लगेगा जिससे प्रदेश की महिलाएं पहले से अधिक सुरक्षितयात्रा कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि पिंक बसों के संचालन के लिए सितम्बर 2022 से 21 महिला चालको का विभिन्न डिपो मेंप्रशिक्षण चल रहा है।

महिलाओं के लिए सुनिश्चित होगा सुरक्षित सफर

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा चुकी 23 महिला अभियार्थियों में से 05 महिलाएंकानपुर नगर से जबकि एकएक महिला कानपुर देहात, फतेहपुर, लखनऊ, रायबरेली. आगरा, फिरोजाबाद. औरैया, मैनपुरी, जालौन, चित्रकूटधाम, बस्ती, प्रतापगढ़, मेरठ, शाहजहांपुर, शामली आदि जनपदो से है। परिवहन मंत्री  ने बताया कि प्रथम बैच की 21 महिलाचालक प्रदेश स्थित 09 प्रशिक्षण केन्द्रों (विकासनगर डिपो, किदवईनगर डिपो, फजलगंज डिपो, उन्नाव डिपो, अलीगढ़ डिपो, लोनीडिपो, कौशाम्बी डिपो, अवध डिपो, ताज डिपो आदि से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं जो जनवरी 2024 में 17 माह का प्रशिक्षण प्राप्त करसंचालन हेतु तैयार हो जाएंगी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button