राजनीति

भाजपा के तत्वाधान में आयोजित हुआ व्यापारी महासम्मेलन

उन्नाव। विशाल कांटिनेंटल उन्नाव में भाजपा के तत्वाधान में  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा व्यापारी महासम्मेलन आयोजितकिया गया। जिसमें मुख्य अथिति के रूप में आबकारी एवम मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल शामिल हुए। जिलासहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने मुख्य अतिथि वहाँ उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा एवम व्यापारियों के मध्य मधुर रिश्ते की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार एवममुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ सरकार द्वारा व्यापारी हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा की।

महासम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार,सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, जिलासहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओ एवम व्यापारियों ने संबोधित किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button