होम

एसपी फतेहपुर समेत इंस्पेक्टर खखरेरू व दारोगा हाईकोर्ट में किए गए तलब

फतेहपुर। इंस्पेक्टर खखरेरू अमित कुमार, दारोगा मनोज कुमार यादव समेत एसपी फतेहपुर राजेश कुमार सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया तलब वादी का आरोप है कि बीती 9 मई 2023 को खखरेरू थाने में विपक्षी उमेश सिंह व विजय देवी से पैसे लेकर थानाक्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया निवासी बाबू सिंह उर्फ आनंद सिंह के खिलाफ 4 फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए और गिरफ्तारी भी की गई जबकि सारे मामले 7 साल से कम की सजा के थे जिनका निस्तारण माननीय न्यायालय में होना चाहिए।

जेल भेजने के बाद फंसे इसी कानूनी पेंच के बाद हाईकोर्ट ने लिया मामले का संज्ञान

7 साल से कम की सजा के दर्ज एक के बाद एक चार गेहूं चोरी जैसे फर्जी मामले में हुई गिरफ्तारी का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की कोर्ट संख्या-9 में जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने कंटेंप्ट पिटीशन एडवोकेट जितेन्द्र सिंह से मामले की सुनवाई करते हुए आगामी 7 अगस्त 2023 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर समेत इंस्पेक्टर व हलका के दारोगा को भी मामले में सफाई पेश करने के लिए व्यक्तिगत तौर से तलब किया है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button