राजनीति

भारी बारिश में विधायक ने प्रत्याशियों के समर्थन में निकाला रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

भाजपा के समर्थन में सरोजनीनगर का उत्साह व उमंग अभूतपूर्व है : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। नगर निगम चुनाव के प्रचार की लहर तेज हो गई है। मेयर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नेताओं ने जनसंपर्क कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से चुनाव प्रचार आरंभ किया। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी कई स्थानों पर भव्य रोड शो निकाला और जनसंपर्क किया। सबसे पहले उन्होंने वार्ड संख्या 5 राजा बिजली पासी द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी पिंकी रावत के समर्थन भव्य रोड शो निकाला। गरजते बादल और बरसते पानी ने भी डॉ. राजेश्वर सिंह और रोड शो में सम्मलित लोगों का उत्साह और उमंग कम नहीं होने दिया। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 10 सरोजनीनगर प्रथम से भाजपा प्रत्याशी गीता देवी गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क किया।

इसके अलावा डॉ. राजेश्वर सिंह ने वार्ड संख्या 18 सरोजनीनगर द्वितीय से भाजपा प्रत्याशी राम नरेश रावत और वार्ड 60 विद्यावती तृतीय से भाजपा प्रत्याशी निर्मला सिंह के लिए भी जनता से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है। इसका परम ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्कृष्ट नीतियों के चलते आज उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है, समर्थन ही हमारी ताकत है और हम लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिए संकल्पित हैं। इंद्रदेव की भी कृपा है, कमल खिलना तय है।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम देखने को मिला। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच निकले रोड शो को देखकर प्रतीत हो रहा था मानो कोई उत्सव हो। कहीं पटाखों जलाए गए तो कहीं पुष्पवर्षा हुई। जहां-जहां से रोड शो निकला, जय श्री राम के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

Spread the love

Related Articles

Back to top button