लखनऊ

शारदा प्रताप शुक्ला के नाम पर सड़क, गेट व मूर्ति बनवाएंगे डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर में लगेगी शारदा प्रताप शुक्ला की मूर्ति, डॉ. राजेश्वर सिंह ने की उनके नाम पर गेट व सड़क निर्माण की घोषणा

लखनऊ। पूर्व मंत्री व सरोजनीनगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह के पराग चौराहा स्थित कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शारदा प्रताप शुक्ला के चित्र में पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक मिनट का मौन रखा। इस दौरान लखनऊ से भाजपा महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खरकवाल भी मौजूद रहीं।

इस दौरान सरोजनीनगर के वर्तमान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शारदा प्रताप शुक्ला को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र में शारदा प्रताप शुक्ला की मूर्ति की स्थापना करने की घो​षणा की। इसके साथ ही उन्होंने शारदा प्रताप शुक्ला के नाम पर द्वार एवं मार्ग के निर्माण की भी घो​षणा की।

उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में शारदा प्रताप शुक्ला जी की मूर्ति की स्थापना, उनके नाम पर द्वार एवं मार्ग का निर्माण कर उनके कार्यों, समर्पण व सेवाभाव को सदैव के लिए अविस्मरणीय बनाया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रहीमनगर-पड़ियाना में किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया था।

Spread the love

Related Articles

Back to top button