अपराध

सीएम योगी के नाम अतीक की पत्नी की चिट्ठी, किस सफेदपोश पर साजिश रचने का आरोप?

माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के तीन दिन बाद अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को लिखा गया लेटर अब सामने आया है।

माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के तीन दिन बाद अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को लिखा गया लेटर अब सामने आया है, सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे गए इस लेटर में माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, शाइस्ता परवीन ने उमेश पाल हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को यह लेटर लिखा है, शाइस्ता परवीन ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री पर उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने का बड़ा गंभीर आरोप लगाया है, हालांकि शाइस्ता के इस लेटर में मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्याकांड के बाद से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अंडरग्राउंड है, बेटे असद अहमद की मौत और पति अतीक अहमद, देवर अशरफ की हत्या होने के बाद भी शाइस्ता परवीन अभी तक सामने नहीं आई है, अब शाइस्ता परवीन का उमेश पाल हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को लिखी चिट्ठी सामने आई है।

सीएम योगी को लिखी इस चिट्ठी में शाइस्ता ने उमेश पाल हत्याकांड को लेकर यूपी के कैबिनेट मंत्री पर साजिश रचने का आरोप लगाया है, शाइस्ता ने अपने इस लेटर में राजनीतिक साजिश रचने का उल्लेख किया है।

पति अतीक और देवर अशरफ की हत्या की साजिश का भी आरोप

इसके अलावा इस लेटर में शाइस्ता परवीन ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है. शाइस्ता ने इस पूरे प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी से दखल देने की मांग भी की है. लेटर में शाइस्ता परवीन ने पति अतीक अहमद और देवर अशरु की पेशी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने की भी मांग की थी. शाइस्ता ने पूरे प्रकरण को लेकर किसी भी पूछताछ को जेल परिसर के अंदर ही कराने की भी मांग थी. बता दें कि 15 अप्रैल को तीन हमलावरों ने प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में मीडिया से बातचीत के दौरान माफिया गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों की गोलीमारकर हत्या कर दी थी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button