लखनऊसेहत

सरोजनीनगर प्रगति और उन्नति के पथ पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा: जस्टिस अताउर्रहमान

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के दूसरे चरण का शुभारंभ 

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने अपनी मां तारा सिंह की स्मृति में सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे चरण का शुभारंभ लाला रामस्वरूप इंटर कॉलेज बंथरा में किया जिसमें 150 टीमें भाग ले रही हैं।

क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस अताउर्रहमान मसूदी, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित करके किया।

खेल देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना पैदा करता है: जस्टिस अताउर्रहमान

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जस्टिस अताउर्रहमान मसूदी ने कहा जहां खेलों का इंसान के जीवन में स्वास्थ्य और उसकी प्रतिभा से संबंध है, वही खेल देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना पैदा करता है। वही मुख्य अतिथि जस्टिस अताउर्रहमान ने सरोजनीनगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरोजनी नगर विधानसभा प्रगति और उन्नति के पथ पर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है, किसी क्षेत्र के विकास के लिए विधायिका, न्यायपालिका व कार्यपालिका की जरूरत होती है, और विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह में तीनों के अनुभव मिश्रित हैं।

युवा देश का वर्तमान व भविष्य के सेतु हैं: डॉ. राजेश्वर सिंह

विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रीना चौधरी, पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रदीप सिंह, भाजपा नेता शिव शंकर सिंह, राजेश सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान व सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button