लखनऊ

वृक्षारोपण कर जिलाधिकारी ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

सरोजनी नगर। वन महोत्सव के अवसर पर तहसील समाधान दिवस समापन के बाद जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने तहसील परिसर में अवध प्रभाग व रेंज सरोजनीनगर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बरगद का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया वहीं पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी जागरूक लोगों को कम से कम एक वृक्ष लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ, तहसीलदार मीनाक्षी द्विवेदी, अवध वन प्रभाग रेंजर सरोजनी नगर के रेंज अधिकारी शौकत उल्ला, प्रीति मिश्रा, एसडीओ हरिलाल, डिप्टी रेंजर अभिषेक सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नटकुर पवन सिंह, धर्मवीर लोधी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button