उत्तर प्रदेश

उलटा तिरंगा फहराते यूपी के उपमुख्यमंत्री का वीडियो वायरल, सपा बोली- इनकी देशभक्ति सिर्फ दिखावा

समाजवादी पार्टी ने ट्विट कर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तीखा हमला बोला है, दरअसल 15 अगस्त को एक बाइकरैली में ब्रजेश पाठक उल्टा तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहे थे, अब उसका वीडियो वायरल भी हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के उप–मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उल्टा तिरंगा लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं. ब्रजेश पाठक का यह वीडियो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक रैली के दौरान का है. इस रैली में डिप्टी सीएम ब्रजेशपाठक उल्टा राष्ट्रध्वज लहराते नज़र आ रहे हैं. और उनके अगल–बगल उनके समर्थकों का काफिला चल रहा है, अब समाजवादी पार्टीने भी इसे मुद्दा बना लिया है और ट्विट कर डिप्टी सीएम पर निशाना साधा है।

सपा ने भाजपा पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बाइक रैली का वीडियो शेयर करते हुए तीखा हमला किया गया है. पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि देश का अपमान करने में नंबर वन हैं भाजपाई, इनकी देशभक्ति केवल दिखावे की है।

उल्टा राष्ट्रथध्वज पर किसी की नजर नहीं पड़ी

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की उस बाइक रैली में सैकड़ों की तादात में युवा शामिल थे. इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूदथे, जोकि साथ–साथ चल रहे थे. लेकिन ना तो किसी युवा और ना ही किसी सुरक्षाकर्मी की ही इस पर नजर पड़ी और ब्रजेश पाठकउल्टा तिरंगा लहराते रहे।

डिप्टी सीएम का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, विरोधी दल बाइक रैली की इस तस्वीर और वीडियो कोशेयर करके ब्रजेश पाठक और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं।

Spread the love

Related Articles

Back to top button