उत्तर प्रदेश

रामोत्सव 2024: भोग के लिए आगरा से आए 56 किस्म के पेठे

प्रसिद्ध पंछी पेठे की ओर से भेजा गया 560 किलो पेठा

मुख्यमंत्री योगी की जनसहभागिता की अपील पर समाज का प्रत्येक तबका अपने सामर्थ्य के अनुसार अर्पित कर रहा भेंट

अयोध्या। अपने मूल स्थान पर प्रतिष्ठित होने जा रहे रामलला के लिए अनेक अमूल्य उपहार रहे हैं। इसी क्रम में आगरा के प्रसिद्धपंछी पेठे की ओर से छप्पन अलग अलग स्वाद में श्री रामलला के भोग के लिए 56किस्म का 560 किलो पेठा पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसहभागिता की अपील पर समाज का प्रत्येक तबका अपने सामर्थ्य के अनुसार जुटा है। पेठे केअलावा अन्य स्थानों से रत्न जड़ित पोशाक, चांदी की थाल, पूजा सामग्री आदि भी मंदिर ट्रस्ट को मिली है। आगरा व्यापार मंडल कीओर से लाया गया पंछी पेठा कारसेवकपुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, विश्व हिन्दूपरिषद के राजेन्द्र सिंह पंकज आदि की उपस्थिति में स्वीकारा गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button