अज्ञात वाहन ने तीन को कुचला, एक की मौत

सरोजनीनगर। बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गाँव के राजेश सिंह (27) पुत्र शिव शंकर सिंह अपने गाँव के ही साथी प्रदीप सिंह (34) सचिन श्रीवास्तव (26) व अरुण सिंह (30) के साथ रात क़रीब 10.15 बजे जुनाबगंज से मोहनलाल गंज की तरफ़ जाने वाली सड़क से पैदल ही एक शादी समारोह में जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें राजेश सिंह की मौत हो गई, प्रदीप और सचिन गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है, वहीं अरुण सिंह को हल्की चोट आयी।
जानकारी के मुताबिक़ बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ पुर गाँव में सोमवार देर रात एक शादी समारोह में जा रहे चार लोगों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
पहाड़पुर गांव के राजेश सिंह (27) पुत्र शिव शंकर सिंह अपने गाँव की ही साथी प्रदीप सिंह, सचिन श्रीवास्तव व अरुण सिंह के साथ रात 10.15 बजे गाँव में ही एक शादी समारोह में जा रहे थे तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें राजेश सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रदीप और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतक राजेश सिंह अपने पीछे पत्नी ख़ुशबू व 6 वर्ष के बेटे श्लोक को छोड़ गए हैं।