उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गिरिजा धाम मंदिर का किया औचक निरीक्षण

सरेनी, रायबरेली। सोमवार को सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत रालपुर स्थित मां वैष्णों देवी मंदिर गिरिजा धाम का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी औचक निरीक्षण के दौरान रायबरेली पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को हुए मां वैष्णों देवी के अद्भुत दर्शन।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे वैष्णों माता मंदिर गिरिजा धाम रालपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी ने सर्वप्रथम अद्भुत श्री गणेश जी के दर्शन कर शिवशंकर महादेव के दर्शन किए।
जिसके बाद शेर के मुख की गुफा में प्रवेश कर अद्भुत विशाल मां वैष्णों देवी के साथ भगवान प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी व संकटमोचन जय हनुमानजी, त्रीय देव,मां गंगा, विष्णु भगवान, लक्ष्मी माता, शेषनाग आदि देवी देवताओं के दर्शन किए। साथ ही सरेनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिकेश सिंह ने मय पुलिस बल के साथ मां वैष्णों देवी के दर्शन किए।

Spread the love

Related Articles

Back to top button