लखनऊ

पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की बैठक

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को 30 जुलाई अपराह्मन 11 बजे अवध क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्यकर्ता एकसाथ सुनेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने क्षेत्रीय कार्यालय निराला नगर पर पदाधिकारीयों केसाथ रणनीतीक बैठक कर सभी पदाधिकारियों को एक एक जनपद की ज़िम्मेदारी सौंपी।

पदाधिकारीयों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया की भगाीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपने अपने आवंटितज़िलों में 30 जुलाई तक रहने के निर्देश दिए। इसके साथसाथ जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, पदाधिकारीयों को शक्ति केंद्र दायित्वसौपने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि जून माह में सम्पन्न हुए मन की बात कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के कई जनपद  प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए थे।जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेष मिश्र ने क्षेत्रीय पदाधिकारीयों की जिला प्रवास योजना कारगर साबित हुयी थी। इसी के साथसाथ इसीमाह तक चले महाजनसम्पर्क अभियान में भी अवध क्षेत्र के कई जनपद अग्रणी रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेष मिश्र ने कहा की प्रवास सम्पर्क संवाद से ही भारतीय जनता पार्टी आज आमजन के बीच में लोकप्रिय है औरनिरन्तर अपने कार्यक्रमों अभियानों के माध्यम से आमजन के बीच बनी रहती है। इसीलिए जनता का भरोसा और विश्वास भाजपा केसाथ बना हुआ है और यह सम्बन्ध निरन्तर मजबूत होता जा रहा है।

अवध क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी आकाष मिश्र मोंटी ने बताया की सभी जनपदों में क्षेत्रीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारीयों एवं मन कीबात की मॉनिटरिंग टोली के साथ बैठकर शक्ति केंद्र बूथ तक योजना रचना को तय कर लेंगे, बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री श्री विजय प्रतापसिंह, त्रयम्बक तिवारी, श्रीमती नीरज वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, जितेन्द्र सिंह, श्रीमती चन्द्रा रावत, क्षेत्रीयमंत्री कमलेष श्रीवास्तव, विनोद कुमार, विकास सिंह,  राजकिशोर मौर्य, दिलीप यादव, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डा. विमल सिंह, क्षेत्रीयसह मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी संयोजक/सह संयोजक सोशल मीडिया आयुश बाजपेयी, हिमालय वर्मा, मनोज त्रिवेदी, आईटीसंयोजक मानस मित्रा, कार्यालय प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहें।

Spread the love

Related Articles

Back to top button