लखनऊ

स्कॉलर्स होम के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय को किया गौरवान्वित

लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आई.सी.एस.ई. तथा आई.एस.सी. 2024 के बोर्ड परीक्षा – परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।

स्कॉलर्स होम विद्यालय में कक्षा 10 व 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.40% अंक प्राप्त करने वाली नियति सक्सेना कहती हैं कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास से ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। 96.20% अंक प्राप्त करने वाले आर्यमन राय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अध्यापकों की कुशल शिक्षण तकनीक को दिया है। इसी क्रम में यश्या श्रीवास्तव 95. 20%, शाश्वत शुक्ला 95.20%, रुद्राक्ष यादव 94.40%, शिवानी प्रजापति 93.20% और तस्मिया आफरीन ने 92.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के प्रेरणा स्रोत बने।

कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे भी शानदार रहे। अर्जुन सिंह बैस ने 93% प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अखंड प्रताप सिंह ने 90.25% प्रतिशत और अनुष्का ने 91% अंक प्राप्त करके स्कॉलर्स होम विद्यालय एवं अपने माता-पिता का मान बढ़ाया।

विद्यालय की डायरेक्टर सरिता जायसवाल और प्रिंसिपल अनुपम सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने पर उन्हें फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया एवं उनके अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।

Spread the love

Related Articles

Back to top button