उत्तर प्रदेश

सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, दीर्घायु होने की कामना की

लखनऊ। भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ महानगर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। जिले में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से केजीएमयू ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी प्रदेश प्रवासी के तौर पर प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा शिवेंद्र विक्रम शाही ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर किया।

विश्व शक्ति बन रहा है देश: कमलेश मिश्रा

इसके बाद भाजयुमो प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही समेत कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश विश्व शक्ति बन रहा है। हम सभी की कामना है कि वह दीर्घायु हो। भाजपा पूरेदेश में सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसके तहत युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया है। यह रक्तदान कई जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के काम आएगा। रक्तदान महादान होता है।

युवाओं के आदर्श हैं पीएम: शिवेंद्र

यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के आदर्श हैं। इसलिए हम लोग उनके जन्मदिन पर रक्तदान कर रहे हैं। राष्‍ट्र के प्रतिभावान युवाओं को सशक्‍त और राष्‍ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करना मोदी जी का प्रमुख उद्देश्‍य है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button