अपराध

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की गोली मार कर हत्‍या, बेटे की पिस्टल से चली गोली

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीजेपी सासंद के घर पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। बताया जा रहा है कि सांसद के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से गोली चली। गोली युवक के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई है। मरने वाला युवक विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है और वह बीजेपी सांसद के बेटे का दोस्त भी था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है। घटना मंत्री के दुबग्गा स्थित आवास की है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के समय मंत्री का बेटा और उसका दोस्त मृतक विनय मौजूद थे।

Spread the love

Related Articles

Back to top button