लखनऊ

सरोजनीनगर: गढ़ी चुनौटी में लगा 43वां ‘आपका विधायक-आपके द्वार कार्यक्रम’, 4 मेधावियों को किया गया सम्मानित

तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई‘ से गढ़ी चुनौटी के ग्रामीणों ने किया भोजन, यूथ क्लब स्थापित कर वितरित की गई स्पोर्ट्स किट

लखनऊ। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर की जनता से नियमित संवाद कर, जनसमस्याओं को सुन उसके निस्तारण के लिएरविवार को ग्राम गढ़ी चुनौटी में 43वां ‘आपका विधायक, आपके द्वार‘ जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में जनता के बीच पहुंची विधायक की टीम उनकी समस्या के समाधान के लिए सक्रिय दिखी, टीम के सदस्यों ने जनता से सहजता पूर्वक संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में प्राप्त सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों से भी ग्रामीणों को अवगत कराया।

‘गांव की शान‘-मेधावियों का सम्मान

साथ ही ‘गांव की शान‘ अभियान के अंतर्गत मेधावियों को सम्मानित करने के क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले गांव के 4 मेधावियों आकाश प्रताप सिंह (75%), प्रियांशी रावत (73%), आंचल (67%) एवं उत्कर्ष सिंह चौहान (65%) को साइकिल, घड़ी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यूथ क्लब को स्पोर्ट्स किट वितरित, वृद्ध महिला को किया सम्मानित

युवाओं को खेल के अवसर दिलाने तथा खेल संसाधनों के प्रसार के लिए ग्राम गढ़ी चुनौटी में यूथ क्लब का गठन कर स्पोर्ट्स किट वितरित की गई और विधायक की टीम ने युवा खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल भी खेला। गढ़ी चुनौटी की 82 वर्षीय जगदेई देवी तथा को विधायक की टीम ने भेंट कर उन्हें रामचरितमानस, अंगवस्त्र व सहायता राशि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष पवन सिंह से भी टीम ने भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

‘तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई‘ के माध्यम से कराया गया भोजन

इस दौरान माता तारा सिंह जी की प्रेरणा से आरंभ हुए ‘तारा शक्ति नि:शुल्क रसोई‘ के माध्यम से ग्राम गढ़ी चुनौटी के लोगों को ताजा वस्वादिष्ट भोजन भी उपलब्ध कराया गया। लोगों ने डॉ. राजेश्वर सिंह की इस अनूठी पहल की जमकर सराहना की।

Spread the love

Related Articles

Back to top button