लखनऊ

लखनऊ में लगी भगवान लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची प्रतिमा

उत्तर प्रदेश के बजट से 3 गुना अधिक आ रहा इन्वेस्टर्स समिट में निवेश : डॉ. राजेश्वर सिंह

राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सैन्य महाशक्ति के रुप में स्थापित है भारत : डॉ. राजेश्वर सिंह

सीएम योगी की सुशासन नीतियों के चलते नई ऊंचाइयों को छू रहा उत्तर प्रदेश : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ में लगी भगवान लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची प्रतिमा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अनावरण

शहीद पथ से अमौसी एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, राजनाथ सिंह ने किया फ्लाईओवर का लोकार्पण

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले लखनऊवासियों को नई सौगात मिली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पथ एयरपोर्ट फ्लाईओवर, नगराम रेलवे उपरिगामी सेतु और राजाजीपुरम में क्लोवर लीफ का भी लोकार्पण किया।

इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट के गोल चौराहे पर भगवान लक्ष्मण की 12 फीट ऊंची और 1200 किलो वजन की प्रतिमा का राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने बटन दबाकर अनावरण किया। इसको तैयार करने में करीब 50 लाख का खर्च आया है। इस प्रतिमा को नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है और 50 लाख की लागत से यह प्रतिमा तैयार की गई है।

गुरुवार को हुए इन कार्यक्रमों में सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस फ्लाईओवर, उपरिगामी सेतु और क्लोवर लीफ के लिए जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे जनता का आवागमन सुगम होगा, जाम की समस्या से निजात मिलेगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित है। सांसद के रूप में राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अभूतपूर्व विकास किया है। पिछले 5 वर्षों में लगभग 65 हजार करोड की परियोजनाएं लखनऊ की धरातल पर दिख रही है। हर तरफ फ्लाईओवर बन रहे हैं। किसान पथ, शहीद पथ और ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट उन्हीं की देन है।

आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने उत्तर प्रदेश को भारत के सबसे विकसित और सुरक्षित राज्य के रुप में स्थापित किया है। राज्य में 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, 5 शहरों में मेट्रो, 6 एक्सप्रेस-वे बन चुके हैं, 7 नए एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। इन्वेस्टर्स समिट में 25 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश उत्तर प्रदेश में आ रहा है, यह उत्तर प्रदेश के बजट से 3 गुना है। लगातार लखनऊ का विकास हो रहा है। प्रदेश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

बता दें कि शहीद पथ को एयरपोर्ट से जोड़ने वाला 1997.88 मीटर लंबे एलीवेटेड फ्लाईओवर को बनाने में 134 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। करीब दो किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर के शुरू होने से शहीद पथ और कानपुर रोड पर ट्रैफिक लोड भी खासा कम होगा। शहीद रोड पर रोजाना हजारों लोगों का आना जाना रहता है। इस फ्लाईओवर के खुलने से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ​पीडब्ल्यू मंत्री जितिन प्रसाद, बीजेपी नेता मोहसिन रजा समेत कई मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Spread the love

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button