उत्तर प्रदेश

गुरु पूर्णिमा पर हुआ भंडारे का आयोजन

उन्नाव। ग्राम रतवार खुर्जापुर काँथा के विजय महाल कुटिया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में प्रसाद पाने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गुरू जी श्री विजय दीप सिंह उर्फ़ मुन्ना ठाकुर की समाधि पर माथाटेक कर आशीर्वाद लिया।

सोमवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर सुनील शुक्ला उर्फ़ टुन्नू शुक्ला ने ग्राम रतवार खुर्जापुर काँथा के विजय महाल कुटिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन करवाया। जिसमें दूरदराज से भारी संख्या में पुरुष एवं महिला भक्तगण पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

Spread the love

Related Articles

Back to top button