लखनऊ

अवध प्रेस क्लब की मासिक बैठक आयोजित, संगठन की मज़बूती पर दिया गया बल

सरोजनी नगर। अवध प्रेस क्लब की मासिक बैठक संघठन के संरक्षक ई.योगेंद्र सचान के निर्देशन में आयोजित की गई। जिसमें प्रेस क्लब और पत्रकारों से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल प्रेस क्लब के तमाम सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बात कही। इस दौरान सदस्यों ने क्लब की बेहतरी के सुझाव भी दिए। बैठक में खासतौर पर पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना बनाए रखने पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान द्वारा की गई। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह द्वारा संगठन की मजबूती पर बल दिया जाने की बात कही। इस दौरान संगठन के विस्तार में वरिष्ठ पत्रकार डा. विश्राम प्रजापति और अमृत विचार के प्रमुख संवाददाता मंगल सिंह को सर्वसम्मति से संगठन में शामिल किया गया। संगठन के सभी पत्रकार साथियों नेविश्वास बताया है कि दोनों वरिष्ठ जनों के शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। संगठन की बैठक के कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, मंत्री पंकज प्रजापति, प्रचार मंत्री ऋषिराज गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य दीपराज, सुमित सिंह, अश्वनी साहू आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

इस दौरान सभी ने संगठन के विस्तार और मजबूती पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा संगठन में सह संरक्षक के रूप में अविनेंद्र सिंह राठौर के नाम पर सर्व सम्मति से विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किया गया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button