लखनऊ

गजब! लखनऊ के बिजनौर में गाय ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, लोग हैरान

इंसानों की तरह गाय भी एक से अधिक बच्चों को जन्म दे सकती है, हालांकि, यह काफी दुलर्भ है, बहुत कम ऐसा होता है कि गाय एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दे, हाल ही में लखनऊ के बिजनौर में एक गाय ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बछिया और एक बछड़ा है।

पंकज सिंह चौहान/करण वाणी

सरोजनीनगर। लखनऊ के बिजनौर से एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जायेंगे, यहां एक गाय ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है, जिसमें दो बछिया और एक बछड़ा है। तीनों पूरी तरह स्वस्थ्य हैं, लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर आस-पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

एक साथ तीन बच्चों का जन्म

यह अनोखा मामला लखनऊ जिले के बिजनौर औरा बैली कॉलोनी का हैं, यहां के निवासी महेंद्र सिंह के यहां एक गाय ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है, जिसमें दो बछिया और एक बछड़ा है। तीनो एक ही समान है, सबसे बड़ी बात, तीनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि एक से अधिक बछड़ों के जन्म में कई बार वो पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं रहते, एक साथ तीन बच्चों के जन्म से महेंद्र सिंह के घर में खुशी का माहौल है, महेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी खुशी की बात तो ये है कि गाय के तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है और दूध पी रहे हैं जो अपने आप में बड़ी बात है।

Spread the love

Related Articles

Back to top button