लखनऊ

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद यूनियन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आलमबाग बस टर्मिनल सभागार में हुआ। कार्यक्रम में कर्मचारियों की समस्याओं पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष जी पी तिवारी व क्षेत्रीय मंत्री राजकुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष सिंह ने शपथ लेते हुए कर्मचारियों के हित में काम करने की बात कही।
शपथ लेने वाले पदाधिकारी एसपी त्रिपाठी शाखा मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश कुमार क्षेत्रीय प्रतिनिधि, आर सी दुबे कोषाध्यक्ष, बेचू लाल उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष, रुद्र प्रताप सिंह लेखा परीक्षक रामविलास वर्मा, श्रीमती माया सोनी, कुमारी अन्नू, विजय कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह, अशोक राय, उमेश विश्वकर्मा वह मुकेश पाल को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संविदा कर्मचारी यूनियन के संयोजक जमाल, महामंत्री कन्हैया लाल पांडे व क्षेत्रीय अध्यक्ष के पी सिंह भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी हित में काम करने का वादा किया।

Spread the love

Related Articles

Back to top button